कसबा/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: मदरसा चौक से दोगाच्छी जाने वाली ध्वस्त लोहा पुल पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष बमबम साह ने चार बड़ा लाल झंडा लेकर उक्त पुल पहुंचकर स्थानीय लोगों को इकट्ठा करके स्थिति को जिला प्रशासन से लेकर बिहार सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से अंचल पदाधिकारी मो फहीम उद्दीन अंसारी को उक्त पुल पर बुलाया गया। अंचल पदाधिकारी के उपस्थिति में बमबम साह ने चार लाल झंडा को उक्त क्षति ग्रस्त पुल के दोनो दिशाओं में आम लोगो को खतरा का संकेत देते हुए गाड़ा
बमबम साह के साथ स्थानीय समाजसेवी मो आबिद, अप्पू साह, दीपक चौधरी, राजीव वर्णवाल, मो साकेत, अमित कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। वही बमबम साह ने मौजूद अंचलाधिकारी से कहा कि उक्त पुल सिर्फ दो पिलर पर खडा है और पिछले दिनों प्रशासन द्वारा भारी वाहन का आगमन पूर्ण रूप से रोक लगाते हुए पुल के दोनो ओर ईट का दीवार दिया गया था जो गिर गया है। जिससे आम लोगो को पूर्ण जानकारी नहीं होने के कारण जान जोखिम में रखकर वे भारी वाहन से पुल आर पार करने पर विवश है
साथ ही बमबम साह ने यह भी बताया कि उक्त पुल के पूरब दिशा में भारी जनसंख्या वाला गांव दोगच्छी, बसंतपुर, दियारी, शिकारपुर, सब्दलपुर है। जहा स्कूली बच्चों का भी भारी वाहन से मुख्यालय तक आगमन होता है। इसलिए इस दिशा में दो दिनों के अंदर ठोस वैकल्पिक व्यवस्था प्रशासनिक देख देख में करने की आवश्यकता है। जिस पर अंचल पदाधिकारी ने उक्त समस्या को जिला प्रशासन तक अवगत कराते हुए त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।



Post a Comment