पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता कौशल कुमार श्रीवास्तव जी का पूर्णिया आगमन पर स्वागत किया गया। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रंजन सिंह पूर्व महासचिव गौतम वर्मा ने उन्हें चादर देकर उनका स्वागत किया। वे अपने दामाद राजीव श्रीवास्तव और बेटी अधिवक्ता अंजलि सिन्हा के घर आए हुए थे
कौशल कुमार श्रीवास्तव जी ने बताया की वह 1974 ईस्वी से भारतीय श्रमिकों के सवाल को लेकर आंदोलन की शुरुआत की और इंटक कांग्रेस से जुड़ गए और भारतीय श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करने के लिए अंतरराष्ट्रीय श्रमिक संस्थान द्वारा आयोजित थाईलैंड बैंकॉक आदि अन्य देशों में जाकर श्रमिकों के सवालों पर अपना वक्तब्य रखने का काम किया था। अखिल भारतीय स्तर पर श्रमिकों को संगठित करने में आजीवन प्रयासरत रह
उन्होंने कहा कि मुझे आज खुशी इस बात की है पूर्णिया कांग्रेस पार्टी के लोगों ने मुझे आकर मान सम्मान देने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी के दोनों नेताओं ने कहा की पूरी कांग्रेस पार्टी की ओर से और कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह के निर्देशानुसार उन्हें सम्मानित करने का कार्य किया गया है। नेताओं ने कहा कि उनकी उम्र 77 वर्ष है और अभी भी जो जोश जुनून और जज्बा उनके अंदर है वह प्रेरणादायक है और उनसे बहुत कुछ सीखने का मौका प्राप्त हुआ।



Post a Comment