Top News

काढ़ागोला घाट गंगा स्नान करने गये 4 युवक की मौत दो की स्थिति नाजुक

कोढ़ा/शंभु कुमार 

कटिहार: सावन की पहली सोमवारी में काढ़ागोला गंगा नदी में भीषण हादसा हुआ है। नदी में स्नान करने के दौरान 6 युवक डूब गए जिसमें 4 युवक की डूबकर मौत हो गई। कोढा प्रखंड क्षेत्र के खेरिया पंचायत के पहली सोमवारी पर गंगा जल भर कर जलाभिषेक करने गये हुए थे ।जल भरने के पुर्व नाव के माध्यम काढ़ागोला घाट के गहरे अथाह पानी में अन्य साथियों के साथ चला गया अथाह पानी में जाने के दौरान सभी ने अपना अपना मोबाइल से सेल्फी लेने लगा वही सेल्फी लेने के दौरान अचानक पैर फिसल गया जिससे कि खेरिया निवासी शिवम्,पिता तरूण दास 


मोहन कुमार, पिता रतन कुमार, हर्ष कुमार पिता संजय दास,खेरिया वार्ड 1व आयुश राज  पिता अमरेंद्र मंडल पोठिया थाना क्षेत्र के मलेहरिया निवासी नदी में डुब गया ।अन्य साथियों ने डुबते देख शोर मचाने लगा वही इस घटना डुबे हुए युवकों को बाहर निकाला गया आनन फानन में उन्हें इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां पर चार युवकों को चिकित्सक के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।वही दो युवक की स्थिति नाजुक बताई जाती है।अन्य मौजूद लोगों का कहना था की खतरे से बाहर चिह्नित कर स्थानों पर बैरेकैंटिग की गई होती तो आज यह हादसा नहीं होता वही प्रशासन ने जिस सीमा तक श्रद्धालुओं को नदी में नहाने की प्रमिशन दी थी उस सीमा को पार करते हुए 500 मीटर अधिक पार कर  नाव के सहारे सेल्फी लेने निकल गये थे



मरने वाला युवक का उम्र सभी का 15 से 22 साल तक का बताया जा रहा है।वही तीन  युवकों का शव कोढ़ा के खेरिया व एक युवक का शव पोठिया के मलेहरिया पहुचते ही परिवारजनों के बीच कोहराम मच गया।वही शव को देखने हेतु आपपास के इलाके का जामवाड़ा मृतक के घर पर हुजुम बन कर उमड़ पड़ा घटना मंगलवार की सुबह 6:30 की बताई जा रही है।वही कोढा प्रशासन की टीम ने मृतक के घर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम में भेजवाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post