पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़
पूर्णियाँ पुलिस ने मोबाइल टावर से बैट्री चुराने वाले 4 चोर को गिरफ्तार किया है। सभी चोर एक संगठित गिरोह बनाकर जिले के विभिन्न मोबाइल टॉवर से बैट्री की चोरी किया करते थे।सदर थाना क्षेत्र नाका के समीप पुलिस द्वारा बैट्री लदी टेम्पो को रोका गया तो उसमें से कई लोग निकल कर भाग निकले, जिन्हें मरंगा थाना द्वारा भागने के क्रम में अपने थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया
सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि एक दिन पूर्व कस्बा थाना क्षेत्र से 15 की चोरी हुई थी, जिनमे इनकी भी संलिप्तता थी। अभी इस मामले में और लोगो की गिरफ्तारी की संभावना है। पुलिस ने इनके पास से 17 बैटरी और 2 टेंपो जब्त किया है
गिरफ्तार चोर में गोपाल कुमार यादव पिता कन्हैया लाल यादव साकिन-वर्मा कॉलोनी मरंगा थाना मरंगा, मो0 जम्मो उर्फ जमशेद पिता स्व0 सलीम साकिन माधोपारा थाना मुफस्सिल रानी पतरा, गौतम श्रीवास्तव पिता अरुण श्रीवास्तव साकिन रामनगर थाना के हाट मरंगा एवं मो0 उमर फारूक उर्फ खान पिता मो0 बशीर साकिन गणेशपुर आलमनगर थाना के. नगर सभी जिला पूर्णिया शामिल है।
बरामदगी:-
(1) बैटरी-17
(2) टेंपो -02



Post a Comment