अमौर/सनोज
पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड क्षेत्र के डहुआबाड़ी पंचायत के वार्ड संख्या तेरह रंगामाटी मरिया धार में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गयी है। घटना को जानकारी मिलते ही घटनास्थल स्थल पर पँहुचे प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि अफ़सर नदवी,जिप प्रतिनिधि अफरोज आलम,मुखिया राजेश कुमार पूर्व उपप्रमुख सज़्ज़ाद जमाली आदि ने इस घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। दोपहर में कुछ बच्चियां मरिया धार में नहाने गयी थी। गाव के कुछ दूरी से होकर कनकई नदी बहती है और एक दिन पहले ही कनकई नदी का जलस्तर बढ़ने से इसके आसपास के क्षेत्रों में पानी फैल गया
जिससे मरिया धार में भी पानी बहने लगा। तभी अचानक एक बच्ची धार के तेज धार में फस गयी और डूबने लगी, जिसको देख पास की एक अन्य बच्ची उसे बचाने को कोशिश की ओर वह भी डूबने लगी। जिसके बाद बच्ची ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर आसपास के लोग तो इकठ्ठा हुए और पानी मे डूबे दोनो बच्चे की तलाश शुरू कर फि। जिसके 2 घंटे बाद दोनो के शव को बाहर निकाला गया।वही रेफरल अस्पताल ले जाने पर चिकित्सको ने दोनो को मृत घोषित कर दिया
मृत बच्चें की पहचान मो. मुज्जमिल की 13 वर्षीय पुत्री मुस्कान एवं मो. सिदिक की 12 वर्षीय पुत्री शाहीन के रूप में हुई है। वही परिजनों द्वारा शव को पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद कागजी कार्य के बाद शव को परिजन को सौप दिया गया।बताते चलें कि इन दिनों प्रखंड क्षेत्र के सभी नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। बाढ़ का पानी निचले इलाकों में फैला हुआ है, जिससें इस क्षेत्र में इस तरह की घटना होते रहती है।



Post a Comment