किशनगंज/इमरान हाशमी
किशनगंज जिले के बेलवा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सालकी में विद्यालय भवन का कार्य गुणवत्ता पूर्वक किया जा रहा है। जानकारी देते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय सालकी के अध्यक्ष प्रतिनिधि मो० मुमफरेद राही व विद्यालय के प्रधानाध्यापक तमल कुमार घोष ने बताया कि 15 लाख की लागत से विद्यालय भवन का कार्य कराया जा रहा है
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रति गंभीर है जहां स्कूलों में भवन की कमी है वहां भवन निर्माण कार्य सरकार द्वारा कराया जा रहा है स्कूलों में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले यही संकल्प के साथ राज्य सरकार कार्य कर रही है
वहीं उन्होंने बताया कि संवेदक श्री तिवारी जी द्वारा विद्यालय भवन का कार्य गुणवत्तापूर्ण तथा मानक अनुसार किया जा रहा है। कार्य में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। वहीं इस संबंध में संवेदक श्री तिवारी ने कहा कि भवन निर्माण कार्य समय - सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।



Post a Comment