Top News

बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक , असमाजिक तत्वों व सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

 



कोढ़ा /शंभु कुमार 


आगामी बकरीद पर्व को लेकर आदर्श कोढा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन थानाअध्यक्ष आलोक राय की अध्यक्षता किया गया। बैठक में प्रखंड एवं नगर पंचायत के संवेदनशील जगहों पर विशेष रुप से चर्चा की गई। कोढा सर्किल के इंस्पेक्टर ने कहा कि सोशल मीडिया पर आने वाली अफवाहों को फारवर्ड न करें साथ ही असामाजिक तत्वों के द्वारा अगर सोशल मीडिया के माध्यम से कोई अफवाह फैलाई जाती है तो उनकी सूचना थाना को  ससमय प्राप्त कराएं ताकि संभावित घटनाओं को समय रहते टाला जा सके। कोढा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों सहित नगर पंचायत के चौक चौराहे पर अनावश्यक भीड़ लगाने से बचें। थाना अध्यक्ष आलोक राय ने बताया कि बकरीद पर्व को शांतिमय माहौल में मनाने मनाने हेतु विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस दल की तैनाती रहेगी  जिसमें कि असामाजिक तत्वों के व्यक्तियों पर कड़ी से कड़ी निगरानी रहेगी ऐसे व्यक्ति चिन्हित होते हैं तो उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कोढा में पूर्व की भांति हिन्दू मुस्लिम के सभी त्योहारों में सभी  लोग एक दूसरे में शरीक होकर जिस तरह शांतिपूर्ण माहौल में पर्व त्यौहार को संपन्न कराने का कार्य करते आ रहे हैं उसी तरह मुझे आशा ही नहीं पूरी उम्मीद है कि इस बार भी बकरीद पर्व शांतिमय माहौल में मनाई जाएगी।


वही मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने कहा कि कोढा एक ऐसी धरती है जहां पर हिंदू मुस्लिम के सभी त्योहारों में दोनों एक दूसरे के पर्व में शरीक होकर शांतिमय माहौल में पर्व त्यौहार को संपन्न कराने में जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य लोगों का मुख्य भूमिका  के साथ पुलिस की भी अहम भूमिका रही है। जोकि पिछले पर्व त्योहारों के रूप देखा गया है। पुर्व के आपसी भाईचारा की मिसाल  को बरकरार रखते हुए आपसी सद्भाव एवं भाईचारे के प्रतीक बकरीद का त्योहार भी शांति में माहौल में मनाया जाएगा। वही इस शांति समिति की बैठक में कोढा नगर पंचायत के कई वार्ड पार्षद पंचायत स्तर के मुखिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post