Top News

तंबाकू इंसान का सबसे बड़ा दुशमन - डॉ अबु सायम

बैसा/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: तंबाकू इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है। उक्त बातें एआईएमआईएम पार्टी के जिला सचिव सह प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अबू सायम ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान युवाओं से कही । उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि तंबाकू इंसान का सबसे बड़ा शत्रु है। इससे मुक्त होकर ही हम अपना एवं अपने समाज का नव निर्माण कर सकेंगे। आज के दौर में युवा काफी भटक रहे है


तंबाकू निर्मित उत्पादों पर कई वैधानिक चेतावनी के बावजूद इसका इस्तेमाल धड़ल्ले से कर रहे हैं। उन युवकों को मानसिक रूप से जागरूक करने की जरूरत है। समय रहते अगर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो समाज हमारा पूरी तरह से भटक जाएगा। जिसका दुष्परिणाम काफी भयावह होगा । तंबाकू खाने से फेफड़ों को नुकसान होता है, जो धीमी मौत का कारण बन सकता है

  तंबाकू खाने से आपको श्वसन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। जैसे कि दमा और अस्थमा।  तंबाकू खाने से आपकी मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है । जो उत्तेजना, घबराहट और अधिक तनाव जैसे लक्षणों का कारण बन सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post