Top News

आम के वाहन में लदे शराब पलटी लोगों ने आम के साथ लुटा शराब।



कटिहार/ शंभु कुमार 


इन दिनों कदवा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराब बंदी कानून का खुलेआम धज्जियां उड़ते नजर आ रहा है।जिसका जीता जागता उदाहरण कदवा थाना क्षेत्र के एक वायरल वीडियो को देख कर प्रतीत हो रहा है।बताया जाता है कि उक्त घटना शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे की है एक आम के साथ शराब लदा वाहन बंगाल से कदवा थाना होते गुजर रहा था जो तेज रफ्तार से जाने के कारण सागरथ के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया वाहन की पलटने की होहल्ला होने पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इखठ्ठी हो गई और लोगों ने आम के साथ विदेशी शराब का लूटपाट शुरू कर दिया कई लोग आने एक हाथ मे शराब तथा दूसरे हाथ मे आम लूटकर अपने घर चलते बने।इसी क्रम में कार आया जिसका संख्या बीआर-11 पिसी-1141 है जिससे एक व्यक्ति बाहर आकर बचा हुआ एक काटूर्न शराब अपने कार में लेकर चलते बने अब सवाल यह है कि क्या वह कार चालक ही शराब माफिया था जो जांच का विषय है।वहीं जबतक कदवा पुलिस को उक्त घटना की सूचना मिलती तबतक सारा आम एवं शराब लुटा जा चुका था सुर उक्त घटनाग्रस्त वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो चुका था।बाहर हाल जो भी कदवा थाना मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर इस प्रकार की घटना घटती है


और कदवा पुलिस को घटना के घंटों बाद इसकी जानकारी होती है,साथ आपको बतादें की उक्त वाहन बंगाल से कदवा थाना मुख्यालय गेट होते ही गुजरा था क्या कदवा पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी जबकि उस होकर रोजाना सैकड़ो की संख्या में आम लदा वाहन का आवागमन लगा रहता है।क्या पता इसी तरह हर एक वाहन में आम के साथ शराब हो जिस कारण उक्त वाहनों का जांच नहीं किया जाता है।या फिर इसे मामले में कदवा पुलिस की भी संलिप्तता है जो उच्चस्तरीय जांच का विषय है।इस बाबत कदवा थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि घटना स्थल से 24 केन बियर बरामद किया गया और वाहन सहित वाहन चालक मौका देख फरार हो चुका था उत्पाद विभाग अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post