कटिहार/सिटी हलचल न्यूज़
जिले के आरडीएस कॉलेज सलमारी के प्रांगण में कांग्रेस पार्टी के द्वारा अनुमंडलीय स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई थी। जिसमें पार्टी के कई दिग्गज नेता, पुर्व मंत्री और पुर्व विधायक के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इसे लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है
कार्यशाला के संयोजक आफताब आलम ने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी कांग्रेसियों को इकट्ठा करने और आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को केंद्र से हटाने की तैयारी के लिए है। यह कार्यशाला 2024 के लोकसभा चुनाव का शंखनाद है। इसके अलावा आज जो देश में भाजपा द्वारा नफरत की राजनीति की जा रही है उसे उखाड़कर फेंकने की तैयारी के लिए जिले के सभी अनुमंडल से लेकर प्रखंड और पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए भी यह आयोजित की गई है
ताकि गांव गांव तक कांग्रेस के विचारों को फैलाया जा सके।कांग्रेस नेता आफताब आलम के नेतृत्व में इस कार्यशाला में कटिहार के पुर्व सांसद तारिक़ अनवर, कोढ़ा के पुर्व विधायिका सुनिता देवी, कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील यादव, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम और हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Post a Comment