Top News

करोड़ो की लागत से विद्यालय भवन निर्माण कार्य का कार्य शुरू

 


किशनगंज/सिटी हलचल न्यूज़

बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा कोचाधामन प्रखंड के नजरपुर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय मौधो में उच्च स्तरीय भवन निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्वक संवेदक अवनीश कुमार द्वारा किया जा रहा है। मालूम हो कि उच्च स्तरीय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास कोचाधामन विधायक सह सचेतक सत्तारूढ़ दल अल्हाज इजहार असफी ने 12 अप्रैल को किया था


जानकारी देते हुए विधायक इजहार असफी ने बताया कि उच्च स्तरीय भवन निर्माण का कार्य एक करोड़ तीन लाख की लागत से बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की प्रति गंभीर है। जहां स्कूलों में भवन की कमी है वहां भवन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। स्कूलों में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले यही संकल्प के साथ राज्य सरकार कार्य कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि संवेदक द्वारा कार्य गुणवत्तापूर्ण तथा मानक अनुसार किया जा रहा है

कार्य में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं दिखाई दे रहा है। वहीं गुणवत्तापूर्ण कार्य को देख लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा संवेदक अवनीश कुमार की प्रशंसा की है। इस संबंध में संवेदक अवनीश कुमार ने बताया कि भवन निर्माण कार्य समय- सीमा के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post