पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
महिला सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति एवं सामाजिक हितों के लिए सदैव संघर्ष करने वाली वीरांगना क्लब के तत्वाधान में पूर्णिया कोर्ट स्टेशन, हवाई अड्डा मैदान, शांति कुटीर एवं सेवा कुटीर में रहने वाले भिक्षुक, बेसहारा, मानसिक रोगियों एवं अन्य लाभुको के हेतु एक मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमें मुख्य रुप से डॉ अमित झा, डॉ आलोक कुमार, डॉक्टर लिंकन वर्मा एवं डॉक्टर दक्षा इमाम उपस्थित थे। वहा चिकित्सा परामर्श देते हुए
दवा का वितरण कराया गया। वीरांगना क्लब की अध्यक्षा सुष्मिता रॉय ने बताया कि आज वीरांगना क्लब नारी सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति,अंग्रेजी सरकार के दांत खट्टे करने वाली महारानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर यह पुनीत कार्य कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। आने वाले दिनों में भी हर एक पीड़ित,दबे-कुचले नारी का आवाज बनकर वीरांगना कलब इस शहर में सामाजिक तौर पर स्थापित करने का प्रयास करेगी
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरांगना कलब की सदस्य सरिता राय, सुष्मिता राय, नीतू राज, प्रियंका पिया, रूमा दास,गौरी सिंह, अंजू चौधरी, हिना सईद, वर्षा बजाज, पुतुल रानी, दीपमाला तोशी, पूजा चौधरी,वीणा सूद, रजनी, रूपा कुमारी आदि शामिल थी।



Post a Comment