Top News

पुरानी रंजिश में आग लगाने का आरोप, चार लोगों के सात घर जले, नकदी समेत लाखों की क्षति

मुरलीगंज/ मिथिलेश कुमार 

मधेपुरा : प्रखंड क्षेत्र के हरिपुर कला पंचायत वार्ड सात में शनिवार की मध्य रात आग लगने से चार लोगों का सात घर जलकर राख हो गया। पचास हजार नकद, लगभग 80 हजार की जेवरात, पांच बकरी समेत लाखों की क्षति हुई है। आग लगने के बाद स्थानीय लोग आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत किये। लेकिन सूचना पर पहुंचें दमकल टीम के द्वारा आग पर काबू किया गया। तब तक चार परिवारों का आवासीय सहित सात घर जलकर राख हो गया


पीड़ित संतोष यादव ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर साजिश के तहत शनिवार की रात करीब 12 बजे गाँव के कुछ लोगों ने घर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाया है। उक्त लोगों को पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन उनलोगों के पास हथियार रहने के कारण छोड़ दिया गया। संतोष ने बताया आग से हमारे पड़ोसी कुसुमलाल यादव, अमरेश यादव और मनोज यादव का भी घर जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया

दमकल टीम आने के बाद आग पर काबू किया गया। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। संतोष यादव ने गाँव के दो लोगों को नामजद और अन्य अज्ञात के विरुद्ध थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि घर में रखे नकद पचास हजार, लगभग 80 की जेवरात, पांच बकरियां सहित लाखों का नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने कहा कि पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post