Top News

निर्माणाधीन मकान में युवक का शव मिलने से सनसनी

 


पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णिया में निर्माणाधीन मकान से लगे गलियारे से 24 साल के युवक का शव बरामद हुआ है। ये घर शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के रिजवान मस्जिद से पश्चिम सर सय्यद स्कूल से दक्षिण नूरी नगर में बन रहे घर के पीछे के गलियारे से ये शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल है। डेडबॉडी की पहचान कर ली गई है। बॉडी 24 साल के शाहबाज अख्तर उर्फ रॉनी की है। जो शहर के सहायक खजांची थाना के इकबाल मस्जिद माधोपारा का रहने वाला है। शव मिलने की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार और सहायक खजांची थानाध्यक्ष रंजीत महतो मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की छानबीन में जुट गई है


 मौके पर पहुंचे मृतक रॉनी के भाई सोहेल अख्तर, पिता मो अख्तर अली और रिश्तेदार मो सादाब ने बताया कि उनका भाई 10 दिन से गुमशुदा था। पिछले शुक्रवार को आखिरी बार रॉनी से बातचीत हुई थी। रॉनी नशे का आदी था। इसकी लत छुड़ाने और काम में मशगूल रखने के लिए केले के थोक बिजनेस के लिए रुपए दिए थे। इसके बाद उनकी रॉनी से बातचीत नहीं हुई। शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी केमिकल से शव को पूरी तरह जलाया गया है। जिससे शव की पहचान न हो सके। हालांकि कपड़े और ताबीज से शव की पहचान कर ली गई है


स्थानियों ने बताया कि शव से जिस प्रकार दुर्गंध आ रही है। फेस जिस तरीके से जला है। इससे साफ है 3-4 दिन पहले ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि शव की  पहचान कर ली गई है। मृतक नशे का आदी है। जिस प्रकार चेहरे को जलाया गया है। ये मर्डर प्रतीत होता है। पुलिस हर बिंदुओं की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post