पूर्णिया/सिटी हलचल न्यूज़
जिले में सोमवार रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घर वालों के मुताबिक शातिर चोरों ने चोरी से पहले किसी खास किस्म के स्प्रे का इस्तेमाल किया। जिससे घर के सभी सदस्य घर में सोए रह गए। चोरों ने बेफिक्र होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोरों ने घर में रखे गहने और कैश समेत करीब 3 लाख की चोरी की है। मामला शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के सरवर चौक से लगे आशियाना कॉलोनी स्थित मो इमामुद्दीन साह के घर की है
घटना के संबंध में स्वर्गीय मो इमामुद्दीन साह की पत्नी महमूद बेगम
ने बताया कि सोमवार देर रात वे घर में सो रहे थे कि तभी रात करीब 1 बजे उनकी नींद टूटी। इसके बाद उन्होंने घर एक गेट खुला देखा। मगर गहरी नींद में होने के कारण ध्यान नहीं दिया। आकर कमरे में सो गई। इसके बाद ही चोरों ने घर के तीनों कमरे में चोरी की घटना को बेफिक्र होकर अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखे बेटी के जेवरात और कैश ले भागे। चोरों ने घर के तीन कमरे में रखे समान पर अपना हाथ साफ किया
चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए एक खास तरह के स्प्रे का इस्तेमाल किया। जिससे घर के एक कमरे में सोए घर के सभी मेंबर सोए रह गए। चोरी की इस घटना को लेकर स्थानीय सहायक खजांची थाना को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस पहुंची थी। चोरी की घटना को लेकर सहायक खजांची थाना में आवेदन दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



Post a Comment