Top News

शादी से पूर्व लड़की प्रेमी संग भागी तो परिजन ने कर दिया दाहसंस्कार

पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़

रुपौली : प्रेम विवाह करने से नाराज परिजन ने अपनी बेटी का पुतला बनाकर अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान शव यात्रा भी निकाला गया और रामनाम सत्य है के नारे भी लगाए गए।  दरअसल टिकापट्टी थाना क्षेत्र के धूसर टीकापट्टी की एक युवती की जिस दिन शादी थी उसी दिन युवती भागकर अपने प्रेमी के साथ शादी रचा ली। शादी से नाराज परिजन ने अपने पुत्री का पुतला बनाकर शव यात्रा निकालकर पूरे हिन्दू रीतिरिवाज के अनुसार अपनी पुत्री का दाहसंस्कार कर दिया


वहीं यह घटना पूरे जिला में चर्चा का विषय बना हुआ है। पूरे मामले को लेकर युवती के भाई ने टीकापट्टी थाना में लड़के के ऊपर अपने बहन के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। वहीं मामले में फिर नया मोड़ आ गया जब लाल जोड़े में थाना पहुँचकर लड़की ने कहा कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ बल्कि अपनी मर्जी से शादी रचाई है। घटना के बाद समाज भी दो पक्षो में बट गया है। समाज माता पिता द्वारा उठाये कदम को सही बता रहे है, वहीं कुछ लोग यह दलील दे रहे है कि लड़की को भी अपने मनपंसद के जीवन साथी चुनने का अधिकार है

घटना के बाद परिजन अब पिंडदान करने की तैयारी कर रहे है। परिजन का कहना है कि बड़े जतन से उसने अपनी बेटी की शादी तय की थी। शादी का कार्ड बट गया था, टेंट लग गया था और सभी रस्म भी अदा हो रहा था। मगर ऐन वक्त घर से भागकर परिवार की इज्जत मिट्टी में मिला दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post