किशनगंज/सिटी हलचल न्यूज़
टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत झाला चरघरिया में विवाहिता की हत्या सनसनी खेज में है। पारिवारिक विवाद को लेकर महिला की बेरहमी से गला दबाकर उसकी हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है।मालूम हो की पति और ससुराल वालों ने मामले को आत्महत्या का रूप देने का हरसंभव प्रयास किया
लेकिन शव देखे जाने के बाद मृतिका के परिजनों ने बेटी की हत्या किए जाने का शक जताया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया।मालूम हो की मौके पर पहुंची टेढ़ागाछ पुलिस ने चरघरिया वार्ड नंबर नौ निवासी आरोपी पति रज्जाक आलम को गिरफ्तार कर लिया
पुलिस ने मृतका शाहीन प्रवीण उर्फ शहंशाह बेगम के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।



Post a Comment