Top News

डीएम ने दिए पूर्णियाँ मधेपुरा नारायणपुर सड़क निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश

 

पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णिया जिला अंतर्गत एनएचआई के निर्माणाधीन सड़क 107 एवं 131A तथा पुल-पुलिया को मोटरेबल बनाने को लेकर आज मंगलवार को जिलाधिकारी कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में परियोजना निदेशक एनएचएआई एवं जिला भू अर्जन पदाधिकारी के साथ कार्य प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आहूत की गई। जिला पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म में आयोजित बैठक के दौरान परियोजना निदेशक एनएचएआई द्वारा बताया गया कि NH-107 अन्तर्गत पूर्णिया से मधेपुरा तक कुल 87 किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसमें 40 कि ० मी० का कार्य पूर्ण हो गया है


जिला पदाधिकारी द्वारा जल्द निर्माण कार्य को पूर्ण करने का निदेश दिया गया। एनएच 131A जो पूर्णिया से नारायणपुर (कटिहार) तक सड़क बन रहा है। उसका कार्य पूरा करने का लक्ष्य मार्च 2024 निर्धारित है।जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा परियोजना निदेशक एनएचएआई को निदेश दिया गया कि उक्त निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा के अंदर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी कुन्दन कुमार द्वारा  परियोजना निदेशक एनएचएआई को निर्देश दिया


 गया कि पूर्णिया जिला अन्तर्गत चल रहे कार्यों का एक माइक्रो प्लान तैयार कर समर्पित करें।निर्माणाधीन सड़क एवं पुल पुलिया का कार्य मिशन मोड में करना सुनिश्चित करें। साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया गया कि निर्माणाधीन सड़क एवं पुल-पुलिया का कार्य किस कारण से एवं कितने दिनों से लंबित हैं कि विवरणी समर्पित करें।मौके पर उपस्थित जिला भू अर्जन पदाधिकारी को निर्देशित दिया गया कि अधिग्रहण भूमि की लंबित राशि संबंधित रैयतों को नियमानुसार भुगतान करें। साथ ही साथ संबंधित अंचल अधिकारी को निदेश दिया गया कि म्युटेशन, दाखिल खारिज में तेजी लाएँ।

Post a Comment

Previous Post Next Post