पूर्णिया/सिटी हलचल न्यूज़
कसबा स्थित नवीन नगर में युवा राजद कार्यालय में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार यादव पहुंचे। जहां सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर युवा राजद के जिला अध्यक्ष नवीन यादव,अभय कुमार सिन्हा मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं के बीच समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया
और युवा राजद के कार्यकर्ताओं को संगठन के मजबूती हेतु एकजुट होकर कार्य करने को कहा गया। इस दौरान युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूर्णिया जिले के सभी प्रखंड के कार्यकर्ताओं के बीच बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें हम लोगों की मांग है
कि पूरे देश में जातिगत जनगणना हो और केंद्र सरकार द्वारा जो नई शिक्षा नीति को लाया गया है उसको सरकार वापस ले। साथ ही आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच जोर-शोर से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारी करने को लेकर महत्वपूर्ण बातें बताई गई।



Post a Comment