Top News

प्रशिक्षु बीडीओ का विदाई समारोह का हुआ आयोजन नए का स्वागत

धमदाहा/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: मंगलवार को धमदाहा प्रखंड परिसर स्थित सामुदायिक भवन में प्रशिक्षु प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य कुमार का विदाई समारोह प्रखंड प्रमुख कंदूला देवी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। विदाई समारोह के मुख्य अतिथि प्रशिक्षु बीडीओ आदित्य कुमार एवं विशिष्ट अतिथि निवर्तमान बीडीओ विजय चंद्रा मौजूद थे। वहीं मंच संचालन पंचायती राज पदाधिकारी चंदन कुमार के द्वारा  किया जा रहा था


समारोह में सभी अधिकारी ने बीडीओ आदित्य कुमार  के 2 महीने के कार्यकाल के दौरान किये कार्यों की विशेष चर्चा करते हुए कहा सरकारी कार्यों दायित्व को प्रशिक्षण के दौरान अनेक प्रकार की कठिनाइयों होती रहती है, लेकिन इन सभी कठिनाइयों को आने के बावजूद निष्पादन करना एक अच्छे अधिकारी व कर्मी का असली पहचान होता है। इन सभी बाधाओं को दूर करते हुए उन्होंने जो भी कार्य किए उनकी जितनी भी तारीफ की जाए वह कम होगा

वर्तमान बीडीओ विजय चंद्रा के 2 साल के कार्यकाल पर भी चर्चा किया गया मौके पर प्रखंड प्रमुख चंदूलाल देवी उप प्रमुख चंद्रकांत मुखिया प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मदन मोहन एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिश्रीलाल यादव एवं धमदाहा प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के मुखिया पंचायत समिति सदस्य सरपंच एवं जदयू के प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post