Top News

प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती का शव आम बगीचे से बरामद

 

सरसी/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: सरसी थानातंर्गत चंपावती पंचायत अधीन भट्टा चकला आदिवासी टोला वार्ड नं 10 में शादी के नियत से भगाकर लायी युवती का शव आम का पेड़ से लटका हुआ मिला।घटना के संबंध में बताया जाता जी की भट्टा चकला निवासी गणेश हेम्ब्रम धमदाहा थानाक्षेत्र अधीन नीरपुर से पूजा मरण्डी नाम की युवती को शादी की नियत से सप्ताह दिन पूर्व भगाकर अपने घर लाया था


परन्तु लड़का का परिवार वालों के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। वहीं इसी बीच युवती के घर से करीब 500 मीटर दूर जोगबनी कुर्सेला स्टेट हाइवे पर स्थित काली मंदिर के समीप आम के पेड़ से फंदे से झूलता हुआ युवती का शव बरामद हुआ है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगो की भीड़ उमड़ गई।वही सूचना मिलते ही सरसी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पेड़ से उतारकर शव का शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

मृतिका की पहचान होने के बाद घटनास्थल पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वही परिजन ने युवती के हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से युवती का प्रेमी गणेश हेम्ब्रम फरार है।इस संदर्भ में सरसी थानाध्यक्ष एम हैदरी ने बताया कि देर शाम उन्हें आवेदन नहीं मिला है । आवेदन मिलने के बाद दोषियों पर करवायी होगी ।

Post a Comment

Previous Post Next Post