भागलपुर /सिटी हलचल न्यूज़
बिहार के भागलपुर में सुलतानगंज - अगुवानी घाट के बीच गंगा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन फोरलेन पुल एक बार फिर ध्वस्त हो गया है। निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया। कई पिलरों के 30 से अधिक स्लैब यानी 100 फीट लंबा ध्वस्त हो गया है। भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में बन रहा यह पुल खगड़िया और भागलपुर जिलों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है। हालांकि अभी तक कोई जान माल की छती होने की खबर नहीं है। पुल का उद्घाटन इसी वर्ष नवंबर दिसंबर में होना था मालूम कि बीते वर्ष 30 अप्रैल को आंधी के दौरान सुल्तानगंज घाट स्थित पुल का स्ट्रक्चर गिर गया था।स्ट्रक्चर के गिरने के कारण को लेकर आईआईटी के इंजीनियर की टीम में जांच किया था
सुल्तानगंज अगुवानी फोरलेन पुल का निर्माण वर्ष 2015 के फरवरी महीने मै एसपी सिंगला कंपनी के द्वारा 1711 की लागत से आरंभ हुआ। पुल के निर्माण होने पर यह बरौनी खगड़िया एनएच 31 एवं दक्षिण बिहार के मोकामा लखीसराय भागलपुर मिर्जाचौकी एनएच 80 को जोड़ेगा। पुल के निर्माण से विक्रमशिला सेतु एवं मुंगेर सेतु पर गाड़ियों का दबाव कम होगा। पुल की लंबाई कुल 23किलोमीटर होगी जिसमें नदी पर पुल की लंबाई 3.16 किलोमीटर फूल का सुल्तानगंज एप्रो च 4 किलोमीटर वही खगड़िया जिले में अगवानी घाट पुल एप्रोच पथ 16 किलोमीटर है। पूल में 31 पिलर होंगे साथ ही साथ 17 मीटर चौड़ाई फोन वाली स्कूल की लागत 1710 करोड़ रुपए है। पुल का निर्माण 2019 तक होना था
लेकिन करोना बाढ़ एवं भूमि अधिग्रहण में देरी के कारण समय सीमा बढ़ती गई । गौरतलब है कि सुल्तानगंज अगवानी घाट महासेतु स्टेट ऑफ द आर्ट बन रहा है। महासेतु के बीच डॉल्फिन देखने के लिए इन हैंगिंग डॉल्फिन ऑब्जर्वेटरी बनाया जा रहा है। फूल के बीच में गाड़ियों का पार्किंग स्थल होगा दर्शक सीढ़ियों से नीचे उतर कर उत्तर गंगा नदी के करीब जाकर एक बड़े प्लेटफार्म से डॉल्फिन के खेल का का लुफ्त उठा लेंगे। मालूम कि सुल्तानगंज भागलपुर कहलगांव का यह इलाका डॉल्फिन अभयारण्य क्षेत्र घोषित किया गया है।



Post a Comment