Top News

पैट्रोल छिड़क कर माँ बेटी को जिंदा जलाया, एक बेटी गंभीर

किशनगंज/सिटी हलचल न्यूज़

जिले के पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चनामना गांव में घर में सोई मां और बेटी को पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर मार डालने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। घटना शनिवार देर रात 12 बजे के करीब की बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक, आपसी रंजिश में किसी अज्ञात व्यक्ति ने दरवाजे के नीचे से पेट्रोल छिड़का और फिर उसमें आग लगा दी, जिसमें मां और दो बेटियां चपेट में आ गईं। मां और छोटी बेटी की मौत हो गई, जबकि बड़ी बेटी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है।गांव में घटी इस घटना से ग्रामीण दुखी और हैरान हैं। घटना रात के 12 बजे घटी, इस दौरान बिजली भी गुल था। घर में आग लगने के बाद गृहिणी अंजुरा खातुन ने बचाव हेतु गुहार लगाया। जिसके बाद शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे


इधर, अंजुरा की बड़ी बेटी फलक नाज ने किसी तरह घर का दरवाजा खोला, लेकिन जब तक ग्रामीण मदद के लिए पहुंचते तब तक काफी देर हो चुकी थी। मां और दोनों बेटियों का शरीर बुरी तरह आग में झुलस चुका था।गांव वाले आनन-फानन तीनों को इस्लामपुर अस्पताल लेकर गए, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखकर तीनों को नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही मां और छोटी बेटी की मौत हो गई। घटनास्थल पर रविवार सुबह थाना अध्यक्ष निशाकांत कुमार पहुंचे और स्थल का मुआयना करते हुए घर को सील किया है। ग्रामीणों ने बताया कि जब वे लोग पहुंचे और दरवाजा खुला तो पूरा घर धुंआ की लपटों से भरा पड़ा था। कुछ भी दिखाई नहीं पड़ रहा था। घर का सारा सामान जल चुका था। तीनों मां- बेटी को घर से निकाला गया। जिनके शरीर का काफी हिस्सा जल चुका था


बता दे की मृतिका अंजुरा खातुन का पति सलाउद्दीन मुंबई में सिलाई-कढ़ाई का काम करता है। इस कारण घर में तीनों मां -बेटी ही थी। अगल-बगल का घर थोड़ा दूर है। स्थानीय ग्रामीण के मुताबिक, परिवार गरीब है। ग्रामीण इस घटना के बाद दहशत में है और चर्चाओं का बाजार पूरी तरह गर्म है।मृतकों की पहचान 32 वर्षीय अंजुरा खातुन और उनकी तीन साल की बेटी रिया बेगम के तौर पर हुई है, जबकि बड़ी बेटी फलक नाज नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल सिलीगुड़ी में जीवन और मौत के बीच झूल रही है।पुलिस फिलहाल पूरे मामले के जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा की आखिर इस घटना की असली वजह क्या है।

Post a Comment

Previous Post Next Post