Top News

23 लाख की लागत से होगा सामुदायिक भवन का कायाकल्प विधायक ने किया शिलान्यास

बायसी/मनोज कुमार

बायसी थाना क्षेत्र के सुगवा महानंदपुर पंचायत के बद्दू टोला मे सामुदायिक भवन निर्माण कार्य शुरू किया गया, जिसका शिलान्यास बायसी विधायक सैय्यद रुकनुद्दीन अहमद ने किया। शिलान्यास मौके पर उपस्थित स्थानीय ग्रामीणों ने नव निर्माण होने होने वाली सामुदायिक भवन के रास्ते की मांग रखते हुए सुगवा महानंदपुर पंचायत के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए समस्या सामाधान की मांग की


जिसपर बायसी विधायक सैय्यद रुकनुद्दीन अहमद ने बताया कि सामुदायिक भवन के अलावे नेशनल हाईवे डगरा से सुगवा महानंदपुर पंचायत तक पहुंचने वाली अधूरी और जर्जर सड़क को अविलंब सुदृढ़ करने हेतु विभाग से बात कर ली गई है। साथ ही नदी कटान में विस्थापित हुए परिवार को पूणर्वास की व्यवस्था हेतु विभाग से बात की जाएगी

इस मामले में उन्होंने ने विस्थापित परिवारों की सुची भी माँगी। शिलान्यास के अवसर पर उपस्थित मंगलम काॅन्सट्रेकटर के कर्मी अभिनाश मिश्र ने बताया कि विधायक के निर्देश का पालन किया जाएगा और गुणवत्ता पूर्ण कार्य द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण कार्य समय-सीमा से पूर्व समाप्त कर दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post