कोढ़ा/ शंभु कुमार
रविवार को ग्राम कचहरी राज उत्तरी सिमरिया प्रखंड कोढा में उपसरपंच रहमत अली की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें की वार्ड पंचों के साथ ग्राम कचहरी के विभिन्न मुद्दों को लेकर विशेष रुप से चर्चा की गई जिसमें की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्राम कचहरी में सरपंच महोदय का उपस्थिति बहुत ही कम होता है ।
जिस कारण ग्राम कचहरी में आए फरियादी के मामलों का निष्पादन ससमय नहीं हो पाता है। जिसको लेकर उपसरपंच व अन्य पंचों ने निर्णय लिया कि विभिन्न वार्डों के मामले के निष्पादन हेतु आवेदन उपसरपंच को सौंपेंगे ।अगर सरपंच अनुपस्थित रहेंगे ताकि आम जनों का समस्या का हल ससमय हो सके।


Post a Comment