कोढ़ा/शंभु कुमार
अखंड ज्योति आई अस्पताल सावित्री वानी चैरिटेबल आई सेंटर की सौजन्य से कोढ़ा के मूसापुर में 15 प्रतिशत छुट के साथ कुशल नेत्र चिकित्सक डा0 शादिमा नाज के द्वारा नेत्र से संबंधित बिमारियों का इलाज किया गया। जिसमें कि आसपास के वार्डो से आए नेत्र रोगी ने अपना जांच करा इलाज करवाया साथ ही इलाज के दौरान मरीजों को उचित खानपान के लिए सलाह दी गई। वही जदयू नेता राशिद आलम ने अपने क्षेत्रों में नेत्र रोग से परेशान लोगों को इस छुट का लाभ ले कर अपना जांच व इलाज करने हेतु जागरूक किया।
वही इस शिविर के सफल आयोजन में काउंसलर प्रकाश कुमार, प्रचारक पप्पू कुमार, समाजसेवी मोहम्मद गयासुद्दीन , मोहम्मद अजिज मुख्य भूमिका निभाई।जिस नेत्र रोगी को चश्मे की आवश्यकता चिकित्सक के माध्यम से देखी गई उन्हें भी विशेष छुट के साथ जांच कर चश्मा प्रदान किया गया।कुल 100 रोगियों को जांच कर इलाज व उचित सलाह देकर चश्मा का वितरण किया गया।


Post a Comment