Top News

नैनो कार से भारी मात्रा में शराब बरामद तस्कर फरार

 


अमौर/सनोज

पूर्णियाँ: अमौर थाना क्षेत्र के राजघाट के समीप रात्रि पुलिस गश्ती टीम द्वारा नैनो कार से भारी मात्रा में बीयर विदेशी शराब बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से नैनो कार रौटा की ओर जा रहा था जिसे संदेह होने पर गश्ती गाड़ी ने रोकने का प्रयास किया लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर चालक भागने में सफल रहा बराबर थाना द्वारा रात्रि गस्ती किए जाने से लुका छिपी शराब बेचने वाले में हड़कंप मच गया है


जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया कि नैनो कार जिसका नंबर बीआर 11एच 3853 गाड़ी को रोकते ही गाड़ी छोड़कर गाड़ी चालक अंधेरे का लाभ उठा कर भागने सफल रहा जिसमें भारी मात्रा में गाड़ी में बीयर व विदेशी शराब जप्त कर कार सहित थाना लाया गया है

 मामलें को लेकर थान द्वारा अनुसंधान जारी कर दिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस पदाधिकारियों में कमल कुमार रंजीत कुमार एवं सशस्त्र पुलिस बल जवान मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post