Top News

रेल दुर्घटना में पूर्णियाँ के यात्री के मौत पर पूर्व सांसद ने जताया शोक



पूर्णियां/बालमुकुन्द यादव 

पूर्णियां :उड़ीसा के बालासोर में हुए रेल हादसे से देश स्तब्ध है। यह मनहूस खबरे हम सबो को झकझोड़ कर रख दिया उक्त बाते पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने रेल हादसे पर शोक व्यक करते हुए कही। तीन तीन रेलगाड़ी का आपस में भिड़ंत कितनी भयावह हुई होगी इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है

इस रेल दुर्घटना में सैकड़ों लोगों की मौत से वे दुखी हैं उक्त बाते उन्होंने अपनी संवेदना संदेश में कही। उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा की वे इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भगवान से करते हैं

श्री सिंह ने कहा की उड़ीसा के इस भीषण रेल हादसे में *पूर्णिया जिले के भवानीपुर अंचल के सोनडीहा गांव के ललित कुमार, सूरज कुमार एवं मिथिलेश कुमार और धमदाहा अंचल के प्रियंकर गांव के एक ही परिवार के पिता शेख भिखारी एवं उनके दो पुत्र तफसीर और तौसीफ ने अपनी जान गंवाई*। दुःख की इस घड़ी में वे मृतक परिवार के साथ खड़े हैं। भगवान मृत आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को धैर्य धारण की शक्ति दे।

Post a Comment

Previous Post Next Post