Top News

1 महिला समेत 9 फरार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

 

पूर्णियाँ/राजेश कुमार 

पूर्णिया पुलिस अधीक्षक आमिर जावेद के आदेशानुसार समकालीन अभियान के तहत देर रात मुफस्सिल पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर विभिन्न कांडो में पुलिस की पकड़ से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया, आपको बता दे कि रविवार की देर रात्रि मुफस्सिल पुलिस ने थानाक्षेत्र के अलग अलग जगहों पर विशेष छापेमारी मारी कर एक महिला समेत नौ वारंटी को गिरफ्तार किया है


वही गिरफ्तार वारंटी दीवानगंज निवासी मंटू कुमार यादव,कृष्णा कुमार भगत,अशोक भगत,,गुदरी टोला निवासी बबलू दास,रुई गोला बेलौरी निवासी शिवचंद्र सहनी, रामपुर निवासी कपिलदेव मुंडा,अनूप नगर बेलौरी निवासी महेश्वर ऋषि,भादो टोला बेलौरी निवासी संजय उराँव,लालबारी निवासी तूफानी दास समेत एक महिला वारंटी की गिरफ्तारी हुई है

वही मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार टीम गठित कर विभिन्न कांडो में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है,वही इस तरह की अभियान लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post