Top News

23 को राहुल गाँधी के बिहार दौरा को लेकर बैठक

पूर्णिया/सिटी हलचल न्यूज़

जिला काँग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक आपात बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय गोकुल कृष्ण आश्रम में हुई। बैठक में पटना में कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़के के 23 जून के आगमन को लेकर चर्चा हुई। बैठक में पूर्व विधायक मोहम्मद गुलाम हुसैन


रंजन सिंह, आशा नारायण चौधरी, गौतम वर्मा, जवाहर किशोर उर्फ रिंकू यादव, मो. विक्टर मो. जब्बार आलम रविंदर सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह मुन्ना सिंह अखिलेश कुमार सुरेश चौहान मनोबल आलम आदि ने संयुक्त रूप से कहा पूर्णिया जिले के सभी प्रखंडों से कांग्रेस के कार्यकर्ता पटना में भाग लेंगे। जिसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है

और पूर्णिया का प्रतिनिधि मजबूती के साथ पटना में दिया जाएगा और दोनों नेताओं से पूर्णिया के गौरवमई राजनीति की चर्चा की जाएगी। इसे सफल बनाने के लिए सभी प्रखंडों का दौरा भी किया जाएगा और राहुल गांधी के 4000 किलोमीटर के भारत जोड़ो यात्रा से उत्साहित कार्यकर्ता पटना में उनसे मिलने के लिए तत्पर हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post