Top News

चलती बस से खलासी की गिरकर हुई मौत

पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णिया से बारातियों को लेकर सहरसा जा रहे बस के खलासी की  चलती हुई बस से गिरने से मौत हो गई। घटना रुपौली प्रखंड के बलिया ओपी थाना क्षेत्र के करमन चौक के समीप की है। वहीं मृतक की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के आजोकोपा निवासी 40 वर्षीय कुमोद प्रसाद यादव के रूप में हुई है। मृतक की मौत की खबर जैसे ही घरवाले तो पहुंची घर में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने  शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम में जुट गई है


मृतक कुमोद प्रसाद यादव जेके तूफान बस के खलासी थे। ये बस 

पूर्णिया के भवानीपुर से भागलपुर के लिए चलती है। घटना के संबंध में मृतक के परिजन रूपेश कुमार यादव ने बताया कि अलमारी कुकरन से बारातियों को लेकर बस सहरसा जा रही थी। कुमोद बस के गेट पर खड़े थे। इसी दौरान बलिया ओपी थाना क्षेत्र के बलिया पेट्रोल पंप के करमन चौक के समीप कुमोद प्रसाद यादव संतुलन खो बैठे और चलती हुई बस से सड़क पर गिर पड़े। इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई


घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है। उनकी पत्नी को अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि उनके पति इस दुनिया में नहीं रहे। घर में कमाई का एक मात्र जरिया कुमोद प्रसाद यादव ही थे। मृतक अपनी पत्नी और चार बच्चों संग भवानीपुर थाना क्षेत्र के आजोकोपा में रहता था।

Post a Comment

Previous Post Next Post