किशनगंज/सिटी हलचल न्यूज़
बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज आलम का आज ठाकुरगंज पहुंचने पर राजद कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया ।मालूम हो की श्री आलम भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बीते दिनों दिल्ली में आयोजित आपदा प्रबंधन विभाग के बैठक से हिस्सा लेने दिल्ली गए थे जहा से आज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड पहुंचे जहां उनका पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया
जिसके बाद आपदा प्रबंधक मंत्री शाहनवाज आलम, रहीमुद्दीन उर्फ हेबर बाबा के घर पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया, साथ ही पार्टी के विस्तार संबंधित चर्चा हुई ।वही प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया की इलाके में खनन एवं अवैध तरीके से किए जा रहे कारोबार की जानकारी आम जनों के द्वारा दी गई है जिसको लेकर उच्च अधिकारियों को इस संबंध में दिशा निर्देश दिया
जाएगा और अगर अवैध खनन हो रहा है तो कारवाई की जाएगी । वही उन्होंने कहा की इलाके को बाढ़ से होने वाले क्षति से बचाने के लिए भी निर्देश दिया गया है । श्री आलम ने कहा की चाहे अवैध खनन का मामला हो या फिर नर्सिंग होम का सभी के खिलाफ अवश्य ही कारवाई की जाएगी ।



Post a Comment