Top News

रौटा रेड लाइट ऐरिया में छापेमारी 7 महिला मुक्त, 12 गिरफ्तार

बैसा/सिटी हलचल न्यूज़

 पूर्णियाँ: पुलिस अधीक्षक महोदय पुर्णियां के आदेशानुसार बायसी डीएसपी आदित्य कुमार के नेतृत्व में रौटा, अनगढ़, डगरूआ, अमौर एंव बायसी थाना की पुलिस समेत जिला मुख्यालय से आई पुलिस बल के द्वारा रौटा रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गई। छापेमारी रविवार को सुबह लगभग 7 बजे की गई। छापेमारी इस प्रकार गुप्त रूप से की गई कि छापेमारी में शामिल कुछ पुलिस पदाधिकारी को भी यह  मालूम नहीं था कि रौटा रेड लाइट एरिया में छापेमारी होगी। जैसे ही सुबह - सुबह रौटा रेड लाइट एरिया को  चारों ओर से पुलिस द्वारा घेर कर छापेमारी की गई। इससे रेड लाइट एरिया में हड़कंप मच गया। सभी इधर -  उधर भागने का कोशिश करने लगा


परंतु काफी संख्या में महिला एंव पुरूष पुलिस बल होने के कारण शायद ही कोई मौके से भागने में सफल हो पाया है। छापेमारी के दौरान दर्जनों की संख्या में रेड लाइट एरिया से महिला एंव पुरूष को पुलिस  हिरासत में लेकर रौटा थाना लेकर आया। जहां पर सभी से पुछताछ शुरू कर दिया गया। बायसी डीएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी महिलाओं एंव पुरूषों से पुछताछ किया । पुछताछ के उपरांत 7 महिलाओं को इस धंधे से मुक्त कराया गया। इन सातों से जोर - जबरदस्ती कर धंधा करवाया जा रहा था। जिन लोग उक्त सातों महिलाओं से जोर - जबरदस्ती कर धंधा करवा रहा था।उसमें 12 लोग शामिल है

जिसमें 3 पुरूष एंव 9 महिला शामिल है । जिसके उपरांत पुलिस द्वारा 12 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनको न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं छापेमारी की सुचना मिलते ही चाइल्ड लाइन बायसी की टीम भी मौके पर पहुंच गई। छापेमारी दल में मुख्य रूप से पुलिस निरीक्षक अमौर सुरेंद्र मोहन विश्वास, रौटा थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन, अनगढ़ थाना अध्यक्ष सोफिया प्रवीण ,पीएसआई सन्नु प्रवीण, राजा बाबू, दीपक कुमार गौतम, मुकेश कुमार, पु अनि पृथ्वी पासवान  आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post