किशनगंज/सिटी हलचल न्यूज़
विश्व योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत बहादुरगंज परिसर में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि वसीकूर रहमान और कार्यपालक पदाधिकारी अतीउर रहमान की उपस्थिति में हुआ।जिसमे सभी वार्ड पार्षद और प्रतिनिधिगण, बहादुरगंज अवर निबंधक पदाधिकारी प्रफुल्ल कुमार, समाज के गणमान, बुद्धिजीवी, नगर पंचायत बहादुरगंज के सभी कर्मचारी और महिलाएं भी शामिल रहे
साथ ही मुख्य पार्षद प्रतिनिधि वसीकुर रहमान ने अपने व्यक्तत्व में कहा कि योग धारण करने वाला एक स्वस्थ्य व्यक्ति सुंदर एवं सुखी रह सकता है। कहा कि योग आज हमारे समाज और परिवार का अभिन्न अभिन्न अंग बन गया है
योग के माध्यम से हम निरोग रह सकते हैं। कार्यपालक अधिकारी ने भी सबको अपने स्वस्थ्य जीवन हेतु योग अपनाने की बात कही। करें योग रहे निरोग की तर्ज पर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आमजन भी शामिल रहे।



Post a Comment