Top News

बरबट्टा मुखिया गोलीकांड में पूर्व प्रमुख पर लगे आरोप का किया खंडन,बताया निराधार

अमौर/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरबट्टा पंचायत के मुखिया गुलाम अजहर पर हुए गोलीकांड मामले में मुखिया द्वारा पूर्व प्रमुख ताबिश नैयर को आरोपित बनाते हुए थाना में आवेदन दिया है।  वही पूर्व प्रमुख ताबिश नैयर उर्फ प्यारू ने बताया कि मुखिया गुलाम अजहर द्वारा मेरे ऊपर गोलीकांड मामले में जो आरोप लगाया है, वह बेबुनियाद है


साथ ही उन्होंने प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है और जांच कर सही आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव 2021 में हम दोनों मुखिया पद का चुनाव लड़ रहे थे, जिसमें दोनों आमने-सामने थे। कुछ ही वोट से वह चुनाव जीते थे वे दूसरे स्थान पर रहे थे। तभी से ही उसको यह डर सता रहा है कि आगे चलकर मेरे लिए राजनीतिक में कहीं ना कहीं यह दीवार बन सकता है

इसलिए हम पर झूठा आरोप लगाकर हमें जेल भेजने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम एक ही परिवार से आते है, और एक ही परिवार में हम इस तरह की घटना को परिवार के साथ में कदापि नहीं कर सकते हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक एवं बायसी अनुमंडल  पुलिस पदाधिकारी से उच्च स्तरीय जांच करे।जिससे  दूध का दूध और पानी का पानी खुद हो जायेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post