Top News

सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता हाथ पैरों की उंगली से उखाड़ रही सड़क

 


बायसी/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: बायसी थाना क्षेत्र के टापू पर बसा ताराबारी पंचायत के चनकी टिक्कर टोला वार्ड नंबर 7 में विकास के नाम पर मिला एक सड़क कार्य में भी संवेदक और उनके मुंशी द्वारा अनियमितता बरतने पर स्थानीय ग्रामीणों ने बवाल काटते हुए कहा कि रात के अंधेरे में कार्य किया गया


जिसमें गुणवत्ता को ध्यान में नहीं रखा गया है। सड़कों पर डांबर भी कम डाला गया है लोग उंगली और पैर से रोड का पिचिंग को उखारते नजर आ रही है। वही ग्रामीणों का कहना है कि घटिया निर्माण को देखने के लिए न तो कोई अधिकारी आ रहे है न कोई जनप्रतिनिधि

वहीं इस मामले में कार्य करवा रहे मुंशी ने बताया कि ताराबाड़ी पहुंचने के लिए परिवहन मार्ग अव्यवस्थित होने के कारण डांबर देर से पहुंची।इसी कारण कार्य रात को किया गया था और जहां भी कार्य संतोषजनक नहीं है दूबारा उसके ऊपर कार्य किया जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने जाँच की माँग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post