Top News

स्मेक और शराब के साथ माँ बेटी सहित 5 गिरफ्तार

 


पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियाँ पूरी तरह से स्मेक की गिरफ्त में आ चुका है। स्मेक के धंधे में पैसा ही इतना है कि अब महिलाएं भी इस धंधे में कूद रही है। इसी को लेकर मंगलवार को मुफस्सिल थाना पुलिस ने स्कूटी से घूम घूम कर स्मेक बेचते माँ बेटी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार माँ बेटी श्रीराम टोला बेलौरी के जगदीश सहनी की पत्नी और बेटी है। स्कूटी से पुलिस ने 9.19 ग्राम स्मेक और छोटा इलेक्ट्रिक तराजू भी साथ में जप्त किया है।जिसमें लोगो को स्मेक बेचा करते थे।दोनो ने बताया कि वह बंगाल से स्मेक लाकर पूर्णियाँ में बेचा करते थे


इस संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष संतोष कुमार झा ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि लगातार को सूचना मिली थी कि बिलोरी में मां बेटी स्मेक के कारोबार में संलिप्त है और बंगाल से लाकर बेलौरी सहित पूर्णियाँ के विभिन्न जगह में जाकर स्मेक को बेचती हैं। जिसके बाद टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गई और बेलौरी स्थित से श्रीराम कॉलोनी से मां बेटी को स्मेक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से इलेक्ट्रॉनिक तराजू के अलावा 15 सो रुपए नगर जप्त किया गया

थानाध्यक्ष ने बताया कि इसके साथ एक स्कूटी भी बरामद किया गया जिस स्कूटी से पूर्णिया शहर के विभिन्न चौक चौराहों गलियों में घूमकर स्मेक बेचने का कारोबार मां बेटी करती थी।  वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि इसके अलावा पांच व्यक्ति को देसी शराब के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से गिरफ्तार किया गया है।जिसे शराब अधिनियम के तहत विधि सम्मत कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेज दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post