मीरगंज/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: आगामी बकरीद पर्व को लेकर मीरगंज थाना परिसर में मंगलवार को थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई l बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि आगामी बकरीद पर्व हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक ढंग से मनाए बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से भी अपील करते हुए थाना अध्यक्ष ने कहा कि बकरीद पर्व आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है
इस पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाने में सहयोग करें बैठक में मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों ने भी थानाध्यक्ष को सहयोग देने की बात कही थाना अध्यक्ष ने कहा बकरीद के मौके पर मीरगंज पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी पर्व के दौरान विघ्न पुलिस हर एक चौक चौराहों सहित गांव मोहल्लों में भ्रमण करेगी पर्व के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी करने वाले असामाजिक तत्व पर पैनी नजर बनी रहेगी थाना अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सचेत है किसी तरह की विवादित या आपत्तिजनक अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासनिक कार्रवाई होगी
इस मौके पर एसआई आर.पी.चौरसिया, प्रशिक्षु एसआई रूपा कुमारी, समाजसेवी मोहम्मद यूनुस उर्फ पूनम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जय प्रकाश पासवान , गौतम चौधरी, अब्दुल करीम, मोहम्मद जब्बार, मृत्युंजय सिंह, गंगा साह, शम्भू ठाकुर, मुनचुन साह,छात्र नेता माणिक आलम, विक्रम आनंद बिट्टू, नवीन कुमार, परवेज, मुन्ना राही, हीरा, मोहम्मद मुमताज समेत सेकड़ो लोग मौजूद थे।



Post a Comment