अमौर/सनोज
पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड अंतर्गत पंचायत बंगरा मोहदीपुर पंचायत के रमनी गांव के मुखिया अब्दुल कुद्दुश एवं ग्रामीणों ने सांसद डॉक्टर जावेद आजाद विधायक अख्तरुल इमान से रमनी गांव को परमान नदी में विलीन होने से बचाने की अपील की है। क्योंकि बहुत जल्द रमनी गांव नदी में विलीन होने के कगार पर है। गाँव की एक मात्र सड़क जो पीडब्ल्यूडी मुख्यालय को जोड़ती है वह भी नदी में विलीन होने की कगार पर है। वहीं जलसंसाधन विभाग द्वारा कटाव निरोधक कार्य पश्चिम और पूरब हिस्सा में किया गया है
जबकि बीच भाग को छोड़ दिया गया है। अगर बीच वाला हिस्सा में कार्य नहीं होती है तो यह दोनों तरफ का कार्य बेकार हो जाएगा। वही बीच भाग में कटाव निरोधक कार्य नही होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि वा ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। वहीं मुखिया अबदुल कुद्दूस ने बताया कि मनरेगा योजना से कटाव निरोधक कार्य करने देता तो समय पर कार्य पूर्ण होता जलसंसाधन विभाग से एनओसी प्राप्त भी हो गया था
लेकिन जल संसाधन विभाग से कार्य चलने के कारण मनरेगा योजना से मुखिया कार्य नहीं करा पाए। स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने कटाव रोकने की मांग की है ताकि बीच वाले हिस्से में जो कार्य नहीं हुआ है कटाव से बचाया जा सके दरअसल दोनों और कार्य हो जाने के बावजूद भी गांव में कटाव जारी बताया जा रहा है।



Post a Comment