किशनगंज/सिटी हलचल न्यूज़
गुरुवार को केंद्र की भाजपा सरकार के नीतियों और बढ़ती मंहगाई के खिलाफ बिहार के महागठबंधन के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में आज गुरुवार को बहादुरगंज प्रखंड मुख्यालय के समीप बहादुरगंज महागठबंधन परिवार ने एकदिवसीय धरना दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान महागठबंधन के नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा
इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ जदयू नेता पूर्व जिला अध्यक्ष फिरोज अंजुम, जदयू जिला उपाध्यक्ष विजय झा, जदयू जिला महासचिव डॉ० नजीरुल इसलाम, जदयू जिला उपाध्यक्ष परवेज अख़्तर, जदयू जिला महासचिव मुजफ्फर हुसैन, जदयू जिला सचिव मुजफ्फर आलम, जदयू जिला महासचिव फातमा बेगम, जदयू जिला सचिव रानी देवी, जदयू जिला सचिव कयूम साह, जदयू कार्यकारिणी सदस्य प्रीति कुमारी जदयू बहादुरगंज प्रखंड अध्यक्ष हरिहर पासवान, जदयू अति पिछड़ा प्रखंड अध्यक्ष मुमताज आलम
जदयू बहादुरगंज नगर अध्यक्ष बंटी सिन्हा, राजद प्रखंड अध्यक्ष अख्तर नामी उर्फ गुड्डू मुखिया, राजद जिला महासचिव शिवधर, राजद अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष शमशाद आलम , कांग्रेस प्रखंड विधानसभा अध्यक्ष बहादुरगंज अजहर अंजुम, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष वसीम अख्तर, नजमुल हुदा, सरवर आलम जदयू नेता शमीम अख्तर, अजीमुद्दीन नसीम अख्तर, सुनील सोरेन साहित महागठबंधन के स्थानीय नेतागण उपस्थित रहे।



Post a Comment