Top News

खाद व्यवसाई हत्या मामले में 2 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

फारबिसगंज/सिटी हलचल न्यूज़
अररिया जिला के सोनमणी गोदाम ओपी अंतर्गत खाद व्यवसाई के हत्या मामले में पुलिस को मिली सफलता। हत्या में प्रयुक्त हथियार एवं मोटरसाइकिल व जिंदा के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार। मामले को लेकर अररिया मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय में एसपी अशोक कुमार सिंह द्वारा एक प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि  15 फरवरी 2023 को समय करीब 11:00 बजे दिन में जिले के  सोनामणि गोदाम के राजौला चौक पर खाद बीज सपत शाह के दुकान पर दो व्यक्ति पैदल एवं एक व्यक्ति सफेद रंग के अपाची मोटरसाइकिल से आया तथा व्यवसाई को गोली मार दी

जिनका इलाज के क्रम में मौत हो गई।इस संबंध में  कुर्साकाटा (सोनामनी) थाना कांड संख्या 28/23 दर्ज किया गया है।पुलिस के द्वारा अग्रेतर कार्रवाई करते हुए 16 फरवरी 20,23 को घटना में संलिप्त अभियुक्त आनंद  ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी के द्वारा जून 2023 को तकनीकी तथा गुप्त सूचना के आधार पर दो अभियुक्तों को रानीगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से पूछताछ हेतु पुलिस हिरासत में लिया गया था। जहां पूछताछ के क्रम में उक्त दोनों अपराधी के द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकृत किया है एवं उन दोनों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सफेद अपाची मोटरसाइकिल एवं एवं एक देशी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस की हुई है

घटना के संबंध में इसके द्वारा बताएगा कि प्राथमिकी अभियुक्त आनंद ठाकुर को मृतक के साथ पूर्व से चल रहे विवाद के कारण यह मिलकर घटना को अंजाम दिया था।
 गिरफ्तार में ईश्वर चंद यादव हटिया टोला, बैरक, वार्ड संख्या  10. थाना रानीगंज एवं सुमित कुमार पूर्व काला बलवा वार्ड संख्या पांच थाना रानीगंज जिला अररिया शामिल है।ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का अपराधिक इतिहास रहा है। जिले व जिले से बाहर कई थानों में मामला दर्ज है।

Post a Comment

Previous Post Next Post