किशनगंज/सिटी हलचल न्यूज़
कोचाधामन थाना क्षेत्र के चरघरिया चेक पोस्ट पर एनएच-327ई मुख्य मार्ग पर गुप्त सूचना के आधार पर कोचाधामन पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे गश्ती कर रही थी। इसी दौरान बहादुरगंज से अररिया जा रही एक तेज रफ्तार सफेद रंग की मारुति को आते देख पुलिस ने उसे रोकने को कहा तो कार चालक पुलिस को देख कार की गति को तेज कर भागने का प्रयास किया
पुलिस ने थोड़ी दूरी पर जाकर कार को धर दबोचा जिसके बाद कार में सवार तीनों युवकों से पूछताछ करने पर संदेह हुआ। वहीं पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें से कार की डिक्की में से 24 डिब्बे टेप से बंधे हुए थे। कार्टन के डब्बो को खोला तो उसमे 24.400 किलोग्राम गांजा मिला
पुलिस ने उक्त गांजा को जब्त कर तीनों तस्करों से पूछताछ की तो पूछताछ के क्रम में तीनों तस्करों की पहचान अवधेश कुमार महतो, जिला सारण निवासी तथा रोहित कुमार महतो और करण शाह दोनों बंगाल के दार्जिलिंग निवासी के रूप में हुई है। वहीं कोचाधामन पुलिस ने तीनों धंधेबाजों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।



Post a Comment