बैसा/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: बैसा प्रखंड क्षेत्र के मालोपाड़ा पंचायत के हरना गाँव निवासी मोहम्मद ताहिर आलम उस्मानी की सुपुत्री मरयम फातिमा ने NEET 2023 में 646 अंक प्राप्त कर AIR 7926 हासिल किया ।बताते चलें कि श्री मोहम्मद ताहिर आलम उस्मानी कई वर्ष पहले किशनगंज एवं बहादुरगंज में भारत संचार निगम लिमिटेड में एसडीओ के पद पर पदस्थापित थे
जो अभी सहायक महाप्रबंधक के पद पर पटना में पदस्थापित हैं । मरयम फातिमा की बड़ी बहन 2019 बैच में PMCH पटना में पढ़ रही है । मरयम फातिमा की जबरदस्त कामयाबी ने फिर एक बार साबित कर दिया कि सीमांचल की बेटियाँ शिक्षा के क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं
इस प्रतिभाशाली बेटी की कामयाबी पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बधाई दिया है। बधाई देने वालों पर मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख मो शमीम अख्तर उर्फ लाल बाबू , मुखिया जाहीद आलम, समाज सेवी मो तारिक अनवर आदि शामिल है।



Post a Comment