अमौर/सनोज
पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड मुख्यालय मैदान परिसर में महागठबंधन पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसका अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष कमलेश विश्वास के द्वारा किया गया। धरना प्रदर्शन में राजद के प्रखंड अध्यक्ष नियाज अहमद, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मजहरूल हक ने भाग लिया। धरना प्रदर्शन में मुख्य अतिथि जदयू के विधानसभा प्रभारी नौशाद आजम मुख्यरूप से भाग लिया
धरना प्रदर्शन के दौरान विधानसभा प्रभारी नौशाद आजम ने भारत सरकार के कार्यकलाप पर जम के बरसते हुए बताया कि देश में बेरोजगारी की समस्या, महंगाई पर रोक लगाने, गैस की मूल चरम सीमा पर पहुंच को लेकर एवं अन्य कई समस्याओं को लेकर विषेश चर्चा किया गया
साथ ही प्रदर्शन में उन्होंने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री लोगों को गुमराह करने का काम किया है हिंदू मुस्लिम को को बांटने का काम किया है। जिससे आज पूरे देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। इसको लेकर महागठबंधन के सभी पार्टी एकजुट होकर आज पूरे बिहार में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।



Post a Comment