किशनगंज/इमरान हाशमी
बहादुरगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव के नेतृृत्व में बकरीद पर्व को ध्यान में रखते हुए शांति समिति की बैठक हुई आयोजित। थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव ने जनप्रतिनिधियों व समाज के गणमान्य लोगों से बकरीद को शांतिपूर्ण व भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की है साथ ही उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी तरह की गड़बडी करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी
इस दौरान बैठक में मौजूद अंचलाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा ज्वाइंट आदेश अनुसार थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील जगहों पर बकरीद को लेकर जिलाधिकारी के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया जायेगा। साथ ही असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी एवं सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने पर विधिवत कार्रवाई की जायेगी
बैठक में मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र तांती ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर बहादुरगंज पुलिस प्रशासन पूरी तरह सचेत है। उन्होंने कहा कि बकरीद बलिदान का पर्व है,इसको शांति व सौहार्द के मनाए।



Post a Comment