Top News

पूर्णियाँ में बड़ा हादसा 11 हजार बिजली का तार किसानों पर गिरा 4 की मौत 2 गंभीर

रुपौली ।विकास कुमार झा

पूर्णियाँ: टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोरियर बनारसी चौक से आगे गोरियर तीनटंगा सड़क किनारे  खेत मे धान रोपणी कर रहे चार महिला मजदूरों की मौत ग्यारह हजार के तार टूट कर खेत मे गिरने से पानी मे फैले करंट के चपेट में आने से हो गई ,वही दो महिला मजदूर गंभीर रूप से  घायल हो गई ।जिसका ईलाज रेफ़रल अस्पताल रूपौली में चल रहा है।खेत मे 14 महिला मजदूर धान रोपणी कर रही थी  ।जिस खेत मे महिला मजदूर धान रोपणी कर रही थी उसी खेत के बीचोबीच से ग्यारह हजार वोल्ट का तार गुजरा था ।अचानक हाई वोल्टेज आने के कारण जर्जर बिजली तार पिघल कर टूट कर खेत मे गिर गया  ।खेत मे पानी रहने के कारण बिजली का करंट पूरे खेत मे फैल गया ।खेत मे काम कर रही महिला मजदूर जब तक कुछ समझ पाती तब तक एक -एक कर कीचड़ में गिरने लगी


हालांकि संयोग ही कहा जाय जिस जगह तार गिरा वहाँ मात्र 6 मजदूर ही थी ।शेष 8 मजदूर मेढ़ के पार रोपणी कर रही थी ।साथ काम कर रही महिला मजदूर के बीच चीख पुकार मच गई ।महिला मजदूरों की चीख पुकार सुन कर ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ गई ।मौके पर ही ग्रामीणों ने बिजली विभाग को घटना के बावत सूचना दिया ।सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने लाइन कट किया ।उसके बाद ग्रामीण खेत मे घुस कर सभी 6 महिला मजदूरों को बाहर निकाला।इसी बीच रेफ़रल अस्पताल रूपौली से दो एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुँच गया ।घटनास्थल से सभी को एम्बुलेंस पर उठा कर रेफ़रल अस्पताल रूपौली लाया ।जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक ने जांचोपरांत 6 में से चार को मृत घोषित कर दिया ।वही दो गंभीर रूप से घायल का इलाज रेफ़रल अस्पताल में चल रहा है ।मृतकों की पहचान   (1) रमिता देवी (25) पति सुलेन्द्र महतो नवगछिया टोला गोरियर (2),रानी देवी (28)पति देसाई महतो माल टोला गोरियर (3) मीणा देवी (20 )पति शत्रुघ्न महतो ,नवगछिया टोला गोरियर (4) ,रेणु देवी (40)पति प्रमोद महतो माल टोला गोरियर के रूप में हुई ।जबकि घायल सुलेखा देवी (36) पति अनिल महतो और मुलेखा देवी (30)पति रविन्द्र महतो ,माल टोला गोरियर के रूप में हुई है ।दोनों आपस मे सगी बहन है ।घटना के बाद से अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख पुकार से आने जाने वाले लोगो का कलेजा दहला देरहा था

मामले की गंभीरता को देखते हुए  धमदाहा एस डी ओ राजीव कुमार ,बी डी ओ परसुराम सिंह ,सी ओ राजेश कुमार के साथ ही रूपौली ,टीकापट्टी और मोहनपुर ओपी की पुलिस अस्पताल पहुँच स्थिति पर नजर बनाना शुरू किया ।ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रख सड़क जाम किया : जैसे ही 6 में से 4 महिला मजदूरों की मौत की खबर गांव पहुँची ,वैसे ही गांव से सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल  परिसर पहुँच बिजली विभाग की लापरवाही का विरोध जताने लगा ।उसके बाद चारो शव को लेकर थाना चौक पहुँच बीच सड़क पर शव को रख कर रूपौली -कुर्सेला ,रूपौली -पूर्णिया और रूपौली -मोहनपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया ।जाम कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि बिजली विभाग के सभी अधिकारियो पर हत्या का मामला दर्ज कर सभी पीड़ित परिवार के आश्रितों को सरकारी नौकरी के साथ ही मुआवजा दिया जाय ।जाम की सूचना मिलते ही धमदाहा एस डी पी ओ रमेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुँचे ।मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों और मृतक के परिजनों को समझा बुझा कर जाम हटवाया ।काफी मसक्कत के बाद पुलिस ने चारों शव को पोस्टमेटम के लिए पूर्णिया भेजा

Post a Comment

Previous Post Next Post