रुपौली।विकास कुमार झा
टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोरियर बनारसी चौक से आगे खेत मे धान रोपणी करने के समय अचानक हाई वोल्टेज आने के कारण जर्जर तार टूट कर खेत मे ही गिर गया ।जिस कारण पूरे खेत मे करंट फैल गया ।जिसके चपेट में आने से धान रोपणी कर रहे 6 मजदूर चपेट में आगया ।जिसमे चार की मौत हो गई ।
वही दो घायल का इलाज रेफ़रल अस्पताल रूपौली में चल रहा है ।दोनों घायल सुलेखा देवी और मुलेखा देवी गोरियर माल टोला की बताई जारही है ।वही मृतक में रमिता देवी (25) पति सुलेन्द्र महतो नवगछिया टोला ,रानी देवी (28)पति देसाई महतो माल टोला मीणा देवी (20 )पति शत्रुघ्न महतो ,नवगछिया टोला ,रेणु देवी (40)पति प्रमोद महतो माल टोला की बताई जारही है ।ग्रामीणों ने बताया कि अचानक करंट के चपेट में आने से खेत मे मजदूरों के बीच अफरातफरी मच गई ।बगल के खेत मे काम कर रही महिलाओं ने घटनास्थल से भाग कर गांव पहुँच शोर मचाई ।
उसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन कट करवाया ।उसके बाद ग्रामीणों ने सभी को खेत से बाहर निकाल कर अस्पताल के लिए निकला ।लेकिन तब तक रेफ़रल अस्पताल से दो एम्बुलेंस पहुँच सभी को लेकर अस्पताल पहुँचा ।अस्पताल पहुँचते ही मौके पर धमदाहा एस डी ओ राजीव कुमार ,बी डी ओ परसुराम सिंह सीओ राजेश कुमार अस्पताल पहुँच स्थिति को नियंत्रित किया ।

ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रख सड़क जाम किया : जैसे ही 6 में से 4 महिला मजदूरों की मौत की खबर गांव पहुँची ,वैसे ही गांव से सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल परिसर पहुँच बिजली विभाग की लापरवाही का विरोध जताने लगा ।उसके बाद चारो शव को लेकर थाना चौक पहुँच बीच सड़क पर शव को रख कर रूपौली -कुर्सेला ,रूपौली -पूर्णिया और रूपौली -मोहनपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया ।जाम कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि बिजली विभाग के सभी अधिकारियो पर हत्या का मामला दर्ज कर सभी पीड़ित परिवार के आश्रितों को सरकारी नौकरी के साथ ही मुआवजा दिया जाय ।जाम की सूचना मिलते ही धमदाहा एस डी पी ओ रमेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुँचे ।मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों और मृतक के परिजनों को समझा बुझा कर जाम हटवाया ।काफी मसक्कत के बाद पुलिस ने चारों शव को पोस्टमेटम के लिए पूर्णिया भेजा

Post a Comment