Top News

अंबेडकर सेवा सदन में मनी छत्रपति शाहूजी महाराज की 149वी जयंती

पूर्णियां/बालमुकुन्द यादव 

पूर्णियां : आरक्षण के जनक छत्रपति शाहूजी महाराज की 149 वीं जयंती अम्बेदकर सेवा सदन में सदन के अध्यक्ष जिन्नत लाल राम के अध्यक्षता में मनाई गई । कार्यक्रम का संचालन हरिलाल पासवान ने किया । इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शाहू महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी सह राजद के वरिष्ठ नेता प्रोफ़ेशर आलोक कुमार ने कहा कि शाहूजी महाराज भारत के इतिहास में 18वीं सदी में देश में सम्राट अशोक के शासन के बाद पहले राजा हुए जिन्होंने महाराष्ट्र जैसे राज्य में समता पर आधारित शासन व्यवस्था की नींव डाली


अपने राज्य में अछूतों ,पिछड़ों को अधिकार दिलाने के लिए सर्वप्रथम आरक्षण व्यवस्था को लागू कर शासन एवं प्रशासन में हिस्सेदारी देने का काम किया । अश्यपृष्यता को समाप्त करने में अहम भूमिका अदा किया । इस सामाज के महार जाति से आने वाले मेधावी छात्र बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को राज्य के सरकारी कोष से छात्र वृत्ति कि व्यवस्था कर अमेरिका के सबसे बड़े विश्वविद्यालय कोलंबिया विश्वविद्यालय में पढ़ने को भेजा । अमेरिका से कई विषयों में डिग्रियां हासिल कर एवं विभिन्न विषयों में डॉक्टरेट की उपाधि लेकर सामाजिक आंदोलनों में हिस्सा लेकर अछूत समाज को आगे लाने में एवं संविधान में इन वर्गों को आरक्षण की व्यवस्था कर SC ST एवं OBC को अधिकार दिलाने में आजीवन संघर्ष किया

छत्रपति शाहूजी महाराज के प्रभाव से ही बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में आरक्षण की व्यवस्था किया । कार्यक्रम में उपस्थित बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के जिलाध्यक्ष शम्भू दास ने कहा कि शाहूजी महाराज के कारण ही भारत में अछूत समाज में अधिकार एवं जागृति पैदा हुई । इस अवसर पर भारत मुक्ति मोर्चा के प्रधान महासचिव बबलू गुप्ता , OBC मोर्चा के जिलाध्यक्ष बम भोला सहनी ,किसान नेता अनिरुद्ध मेहता ,प्रदीप पासवान ,इंजीनियर सुरेश शर्मा , कॉमरेड इस्लाम उद्दीन, कॉमरेड यमुना मुर्मू , विनोद यादव, वार्ड पार्षद निक्कू पासवान आदि ने भी शाहूजी महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें याद किया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post