पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
कसबा थाना क्षेत्र के गढबनैली राम सखी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। घटना को लेकर लोगो ने बताया कि अररिया से पूर्णिया जा रहे बस और पूर्णिया से अररिया की ओर जा रहे ट्रक आपस मे टकरा गई। टक्कर इतना जोरदार था कि बस खारी में गिर गई। वही इस घटना में एक सवारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वही आधा दर्जन से भी अधिक लोग घायल हो गए
सभी घायलों को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज इलाज को लेकर भेजा गया है।वही घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। यात्रियों ने बताया कि नवोदय चौक के पास बस ड्राइवर को नींद लग जाने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर को पार कर फोरलेन सड़क पर दूसरी तरफ से जा रहे ट्रक से टकरा गई। जिस कारण ट्रक पलट गई
इस दुर्घटना में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं ट्रक ड्राइवर भी ट्रक के नीचे फंस गया था, स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही कस्बा थाना की पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत और बचाव कार्य में जुटी है।



Post a Comment