Top News

छात्राओं के स्कूटनी करने के बाद भी कॉपी जांच अधर में लटकी



पूर्णिया।विकास कुमार झा


भवानीपुर: आर.एल कॉलेज माधवनगर के जदयू छात्रसंघ अध्यक्ष बिट्टू कुमार यादव ने कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की लापरवाही का नतीजा सभी छात्र-छात्राएं भुगत रहे हैं। परीक्षा विभाग में कई माह पहले दो टेबलेटर को कारणवश हटा देने से छात्र-छात्राओं का पार्ट थर्ड सत्र 2019–22 एवं पार्ट टू सत्र 2020–23 वाले का रिजल्ट में गड़बड़ी से छात्र-छात्राएं स्कूटनी प्रति पेपर 350 रुपए के दर से करने के बावजूद भी रिटोटलिंग में परीक्षा विभाग ने छात्र-छात्राओं का कॉपी जांच कर अभी तक रिजल्ट नहीं दिया।


छात्र नेता बिट्टू कु. यादव ने यह भी कहा कि वहां के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों छात्र-छात्राओं से सौतेले व्यवहार करती हैं। किन्हीं छात्र छात्राओं का समस्याओं का समाधान हो जाती, किनहीं छात्र छात्राओं का नहीं होती। ऐसे में छात्र-छात्राएं हर रोज पूर्णिया विश्वविद्यालय का चक्कर काटता है और परीक्षा विभाग दिन दिन भर भीड़ लगी रहती है। बिट्टू कुमार यादव ने बोला अगर परीक्षा विभाग स्कूटनी करने की तिथि पर ही छात्र छात्राओं के रिजल्ट प्रमोटेड व फैल का रिटोटलिंग करवाकर रिजल्ट कॉलेज को भेज दिए होते तो आज कॉलेज के छात्र नेता के पास इस विषय में बताने के शब्द नहीं होते। उन्होंने कहा कि मैं परीक्षा विभाग के कार्य एवं नीतियों का कड़ी निंदा के साथ विरोध करता हूं। छात्र छात्राओं ने जदयू छात्र नेता बिट्टू कुमार यादव को बताया पार्ट थर्ड रिटोटलिंग किए काफी समय हो गया हैं।

लगभग सभी कॉलेज में मार्कशीट भी दिया जा रहा है और बैक सेशन का परीक्षा फॉर्म भरने को खुल रहा है। इसलिए हमारी मांग है पूर्णिया विश्वविद्यालय से स्कूटनी की लागत राशि जो हैं वो छात्र-छात्राओं को लौटा दे। इन्हीं पैसों से छात्र छात्राएं परीक्षा फॉर्म भरेंगी। विश्वविद्यालय इस बात को संज्ञान में नहीं लेगी  छात्राओं की समस्याओं को तो छात्र जदयू परीक्षा विभाग में तालाबंदी करने का काम करेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post